{"_id":"6ccb203f3dfb4db25e839c734368c70d","slug":"the-inspection-found-deficiencies-in-nutrition-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण मिशन के निरीक्षण में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण मिशन के निरीक्षण में मिली खामियां
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Sat, 23 May 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव (गृह) डॉॅ. सरोज कुमार ने शनिवार को तीन गांवों का निरीक्षण कर राज्यपोषण मिशन एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगह कमियां मिलीं।
बीसलपुर पहुंचे विशेष सचिव ने अधिकारियों से पोषण मिशन योजना की जानकारी ली। इसके बाद वह वैदखेड़ा, समग्र गांव गोबल पतीपुरा और मानपुर मरौरी का निरीक्षण किया। तीनों गांवों में उन्हें काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं।
मानपुर मरौरी में स्वीकृत 109 के सापेक्ष 105 इंदिरा आवास बने हुए मिले। चार इंदिरा आवास अधूरे मिले जिसपर उन्होंने शीघ्र काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने तीनों गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी देखा। मानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर चार बच्चों का वजन चेक किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगे चार्ट में बच्चों का वजन अंकित नहीं मिला। पुष्टाहार वितरण, टीकाकरण ठीक मिला। उन्होंने गांवों की सड़कें, गलियां और स्वच्छ शौचालय भी देखे। तीनों गांवों के लोगों ने लगे हुए इंडिया मार्का हैंडपंपों को कम बताते हुए और अधिक हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीपीओ राज कपूर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास, एडीओ एमपी सिंह, सीडीपीओ जीवंती जोशी और ग्राम पंचायत अधिकारी मेवाराम कनौजिया मौजूद थे।