फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The immersion procession was carried out with great pomp and Ganpati Bappa was bid farewell

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली विसर्जन यात्रा, गणपति बप्पा को किया विदा

Mon, 16 Sep 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The immersion procession was carried out with great pomp and Ganpati Bappa was bid farewell
बिलसंडा में निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा।संवाद
बिलसंडा। नगर में धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदा किया गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान खूब गुलाल उड़ाया और भक्तिगीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

नगर के देवीस्थान मंदिर पर विराजमान गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद हवन और यज्ञ हुआ। इसके बाद बैंडबाजे के साथ रथ से विघ्नहर्ता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। यात्रा मंदिर से हाथी खाना मोहल्ला, पक्का तालाब, कमल पार्क, गुरुद्वारा, मेन मार्केट, थाना तिराहा से धनश्यामपुर होते हुए खन्नौत नदी पहुंची।
विज्ञापन

वहीं ईंटगांव में निकाली गई विसर्जन यात्रा में भी श्रद्धालु गुलाल उड़ाते व डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। यात्रा गांव से मानपुर पुल पहुंची, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गांव खुटाराया में गणपति प्रतिमा का विसर्जन तिलसंडा घाट पर किया गया। बाद में चावल मिल पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में दौरान मटकी फोड़ने की भी होड़ रही। नगर में अलग-अलग करीब 20 स्थानों पर मटकी फोड़ी गईं। युवाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

--
शिव महापुराण कथा 11 नवंबर से
बिलसंडा। मां ज्वालामुखी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा 11 नवंबर से शुरू होगी। इसकी तैयारियों के संबंध में आयोजकों की बैठक साईं मंदिर गली में हुई। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का रसपान कराएंगे। 11 नवंबर को सुबह नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद कथा का शुभारंभ होगा। यह अपराह्न एक से शाम चार बजे तक चलेगी। इस मौके पर मनु शुक्ला, राजीव राठौर, लल्ला दुबे, अनुज, राजेश गुप्ता, राकेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद


-
अच्छे रास्ते पर चलने से होगा कल्याण: साध्वी
बीसलपुर। बदस्थल मंदिर में रविवार को सतपाल महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें हरिद्वार से पधारीं साध्वी भागीरथी बाई ने कहा कि सभी को अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए। इसमें ही कल्याण है, जो लोग अच्छे रास्ते पर नहीं चलते हैं, उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। साध्वी त्रिपुरा बाई ने प्रवचन में कहा कि सभी लोगों की मदद करनी चाहिए। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक कुमार, चंद्र पाल, भजन लाल, रामकिशोर, कुंदन लाल व गया प्रसाद मौजूद रहे। संवाद

बिलसंडा में निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा।संवाद

बिलसंडा में निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed