फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The history sheeter was murdered by his associates to rob his car

Pilibhit News: कार लूटने के लिए साथियों ने ही की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Sun, 29 Dec 2024 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The history sheeter was murdered by his associates to rob his car
सुनगढ़ी थाने में पुलिस के साथ खड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी। स्रोत: विभाग
पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र में खन्नौत नदी में करीब 10 दिन पहले हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। ईको कार लूटने के लिए तीन साथियों ने ही मफलर से गला कसकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या की थी।
विज्ञापन

19 दिसंबर को खन्नौत नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पैर केबल से बंधे थे। शव नदी के पानी में डूब जाए, इसके लिए शरीर से ईंटों भरी बोरी भी बांधी गई थी। शव की शिनाख्त जहानाबाद क्षेत्र के सैजना गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर घनश्याम के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई रुद्रभान सिंह की ओर से सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने तीन टीमों को लगाया था। रविवार को एसपी ने पर्दाफाश किया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को गौहनिया फाटक के निकट से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बीसलपुर क्षेत्र के गांव कनिगवां निवासी अनिल कुमार उर्फ टिंकू, दियूरिया कलां क्षेत्र के गांव बढैरा निवासी पवन व बीसलपुर के गांव अमरा करोड़ निवासी हरिपाल शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13 दिसंबर को घनश्याम की ईको कार बुकिंग पर ले जाने की बात कहकर उसे साथ लेकर गए थे। कार लूटने के उद्देश्य से घनश्याम को शराब पिलाई। मफलर व कपड़े की पट्टी से गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों में अनिल कुमार उर्फ टिंकू का पुराना आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed