फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The heat is scorching... the electricity is scorching

Pilibhit News: झुलसा रही गर्मी... तपा रही बिजली

Sun, 19 May 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The heat is scorching... the electricity is scorching
तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। बढ़ती गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाई रही। ऐसे में शहर से देहात तक लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

कांशीराम फीडर के डालचंद मोहल्लेे में एलटी केबल जल जाने से शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी देर रात हुई कटौती से लोग गर्मी के कारण बेहाल रहे। शनिवार को दोपहर बाद अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, निरंजनकुंज, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ में कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इधर, भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष एमए जिलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती व अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार मधुकर से मिलकर आघोषित विद्युत कटौती को लेकर विरोध करेगा। बैठक में जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रू, ज़िला संरक्षक प्रकाश वीर सिंह, ज़िला महामंत्री पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विक्रांत मिश्र, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीसलपुर ः रढ़ैता में शेड्यूल के अनुसार नहीं आ रही बिजली



बीसलपुर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की अनदेखी से गांव रढ़ैता में लंबे समय से 24 घंटों में 18 घंटों के विपरीत केवल आठ घंटे बिजली आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।

रढ़ैता के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई है तब से उनके गांव में प्रतिदिन आठ या नौ घंटे बिजली आ रही है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई करने में भी दिक्कत आ रही है। बिजली के सहारे चलने वाले लघु उद्योग धंधे भी बाधित हो रहे हैं।

इस बीच विभागीय उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बावत विद्युत उपखंड अधिकारी आरएन गुप्ता ने बताया कि कटौती स्थानीय स्तर से नहीं है। संवाद
--
पूरनपुर में भी बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई


पूरनपुर। ट्रांसफाॅर्मरों की लीड जलने सहित अन्य फाॅल्ट के कारण नगर के फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की पूरी रात लड़खड़ाई रही। शनिवार को भी दिन में भी नगर के अन्य फीडर पर नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिली। शेरपुरकला उपकेंद्र क्षेत्र से भी अघोषित कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान रहै।



शुक्रवार रात 11 बजे रोस्टरिंग के चलते एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही तो रात सवा बजे फीडर नंबर दो के अंतर्गत एक धार्मिक स्थल के पास रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल में आग लगने से आपूर्ति बंद को बंद करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद खराबी दूर कर यहां आपूर्ति सुचारू हो सकी।



फीडर नंबर तीन अंतर्गत शुक्रवार रात सवा 10 बजे ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से पौन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। फीडर नंबर एक पर शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे ओवरलोड के चलते एक बरात घर, पंकज कॉलोनी, तहसील के समीप रखे ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज खोल दिए गए। इससे इस इलाके की बिजली आपूर्ति सवा घंटे ठप रही।



शनिवार दिन में फीडर नंबर दो के अंतर्गत एसडीओ आवास, महिला चिकित्सालय, पूरनपुर देहात में एक धार्मिक स्थल के समीप रखे ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज खोलने से आधा घंटा तक बिजली आपूर्ति ठप रही।



इधर, शेरपुरकलां विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 32 गांवों में भी शुक्रवार शाम से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। एसडीओ शशांक कुमार ने बताया कि गर्मी में ओवरलोड बढ़ने से समस्या हुई है।
--
आज नकटादाना फीडर से दो घंटे गुल रहेगी बिजली

अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने बताया कि गर्मी में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए नकटादाना फीडर 33/11 पर अनुरक्षण व मेंटीनेंस का काम रविवार की सुबह चार बजे से सात बजे तक कराया जाएगा। इससे नकटादाना, आफिसर्स कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, निरंजनकुंज, स्टेडियम रोड समेत 30 मोहल्ले प्रभावित रहेंगे।
--
भीषण गर्मी ने किया जीना मुहाल
पीलीभीत। वैशाख के महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में हर कोई बेहाल है।

शनिवार भी बेहद गर्म रहा। अधिकतम 41.1 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लोग पूरी तरह शरीर ढक कर ही घरों से निकले। ऐसे में बाजारों में आवाजाही कम रही। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अभी कुछ दिन ऐेसे ही गर्मी रहेगी। तापमान और भी बढ़ सकता है।

इधर, चिकित्सक भी जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज आने वाले लोगों के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था भी की गई है। संवाद

तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed