फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The health of 39 roads in the district will improve with Rs 18 crore

Pilibhit News: 18 करोड़ से सुधरेगी जिले की 39 सड़कों की सेहत

Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The health of 39 roads in the district will improve with Rs 18 crore
पीलीभीत। जिले में लंबे समय से जर्जर पड़ी 39 सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी। साथ ही चार मार्गों का नवनिर्माण भी कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों और जन प्रतिनिधियों की मांग के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से सरकार ने इन कार्यों के लिए 24.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कई सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इनमें पीलीभीत से माधोटांडा जाने वाला प्रमुख मार्ग भी शामिल है। इस मार्ग के कुछ हिस्से में पूर्व में कार्य कराया गया। कुछ हिस्से की सड़क काफी जर्जर है। कई अन्य प्रमुख मार्गों की हालत भी खस्ताहाल है। इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोग काफी समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सड़कों के निर्माण के लिए सक्रियता से प्रयास किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को 39 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 18 करोड़ और चार सड़कों के नवनिर्माण के लिए 6.50 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से विभाग की ओर से करीब 35 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न मार्गों की विशेष मरम्मत व आठ किमी लंबाई में पुनः निर्माण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष मरम्मत के 39 कार्यों में प्रमुख रूप से पीलीभीत- माधोटांडा, कलीनगर-शाहगढ़ मार्ग शामिल है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की धर्मार्थ योजना के तहत पौराणिक देवस्थल एवं सरोवर लिलहर में मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है। इसके लिए अलग से बजट को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही जनपद में दो ब्लैक स्पॉट पर भी सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed