{"_id":"5795013b4f1c1bcc38c4b7b0","slug":"the-group-of-bike-riders-kanvdion-take-water-off-kcla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार कांवड़ियों का जत्था जल लेने कछला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार कांवड़ियों का जत्था जल लेने कछला रवाना
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के 50 बाइक सवार कांवड़ियों का जत्था रविवार को कछला जल लेने रवाना हो गया। यह जत्था सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। शहर के सब्जी मंडी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के पुरोहित रमन मिश्रा ने रविवार को कांवड़ियों के जत्थे को तिलक लगाकर रवाना किया। हिंदू जागरण मंच के दीपक सक्सेना ने कांवड़ियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की। इसके बाद कांवड़िये बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए रवाना हो गए। यह जत्था कछला से जल लेने के बाद सोमवार को गौरीशंकर मंदिर, दूधिया मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेगा। जत्थे में स्वतंत्र देवल, आकाश सक्सेना, अजय शर्मा, निखिल गोयल, मनोज, राहुल, सियाराम, सुमित गंगवार, सुखलाल, संजीव, जीतू कश्यप, आशीष पांडे, विशाल सक्सेना आदि शामिल रहे।