फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The groom holding the entire Made wedding rituals

दूल्हे को पकड़कर पूरी  कराईं शादी की रस्में

Fri, 08 Jul 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
शादी की खुशियों के बीच नशे में लड़की और लड़के पक्ष के रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद लड़के के घरवाले बारातियों के साथ खिसक लिए, जिसके बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे और उसके बहनोई को पकड़ लिया। उसके बाद ही बकाया शादी की रस्मों को पूरा कराया जा सका।  
विज्ञापन

घटना गुरुवार रात की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मजदूर की बेटी की शादी हो रही थी। बैंडबाजे के बीच दोनों ओर के लोग नशे में खुशी मनाते हुए डांस कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दूल्हे के रिश्तेदारों की लड़की के मामा से कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से जुटे लोगों ने एक दूसरे से मारपीट की। अंत में सुबह तड़के लड़के के घरवाले बारातियों के साथ चुपचाप निकल गए। दूल्हा भी भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पकड़ लिया गया। घटना से गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे, उसके बहनोई और चालक को पकड़ लिया और बारात स्थल पर ले गए। काफी हंगामे के बाद जबरन शादी की रस्म को पूरा कराया गया। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर लड़के के घरवाले भी लौट आए और रीति रिवाज के अनुसार विदा कराई गई। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई शिकायत या फिर सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed