फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The governor will reach the PWD guest house on the 4th

Pilibhit News: चार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी राज्यपाल

Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The governor will reach the PWD guest house on the 4th
पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद का दौरा प्रस्तावित है। तीन दिवसीय दौरे का शुक्रवार शाम मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं।
विज्ञापन

राज्यपाल चार मई को सुबह 10 बजे कार से दुधवा नेशनल पार्क से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद पूर्वाह्न 10:30 बजे से एक घंटे तक कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ 10 मिनट बैठक करेंगी। इसके बाद कार से मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी। मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर रात्रि विश्राम करेंगी। पांच मई को वह सुबह 10 बजे मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटेंगी। शाम 4:45 बजे वह चूका बीच के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूका बीच में करीब एक घंटे रुकने के बाद वह शाम छह बजे मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस वापस आ जाएंगी। वहां रात्रि विश्राम करेंगी। छह मई को सुबह नौ बजे वह पुलिस लाइन पहुंचेंगी। 9:45 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed