{"_id":"56e847b04f1c1b57448b456d","slug":"the-governor-met-bullion-dealer-assigned-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी राज्यपाल से मिले, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी राज्यपाल से मिले, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले, सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर में व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस
जिले में 15वें दिन भी ठप रहा सराफा कारोबार
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने 15वें दिन भी कारोबार बंद रखा। वहीं सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां आए राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने की मांग की गई है।
सराफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंचा। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शरीक होने आए राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक मार्च से सराफा कारोबार बंद है। इसके लागू होने से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आयकर विभाग और वैट के कागजात ही पूरा करने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी लागू होने से नियमों को पालन करना कठिन होगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन महामंत्री शैली अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, रचित अग्रवाल आदि शामिल रहे।
इधर, जिले में सराफा कारोबार मंगलवार को भी ठप रहा। व्यापारियों ने मोतीराम चौराहे पर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में महामंत्री ने कहा कि दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बड़ी तादाद में सराफा व्यापारी रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अध्यक्ष जग्गोबाबू ने सराफा व्यापारियों से एकजुट रहने और दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल, हरिबाबू अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, केशव अग्रवाल, परेश अग्रवाल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने देर शाम नगर में मशाल जुलूस निकाला। सराफा मार्केट से शुरू हुआ मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: सराफा मार्केट पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व सराफा एसोसिएशन के नगराध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया। जुलूस में तमाम व्यापारी शामिल रहे।
पूरनपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के अधिकांश सराफा व्यापारियों की दुकानें मंगलवार को भी बंद रहीं। हालांकि बंदी को लेकर शतप्रतिशत सराफा व्यापारी एकजुट नहीं हैं। कुछ व्यापारी दुकानें खोलने लगे हैं जबकि कुछ व्यापारी बैक डोर से व्यापार करने में जुटे हैं। बंदी के बावजूद दुकानें खुलने को लेकर सराफा संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा, व्यापारी पुनीत पांडेय का कहना है कि शादियों को लेकर कई व्यापारियों के पास पहले के आर्डर हैं। ऐसे में आर्डर का माल ही व्यापारी दे रहे है। व्यापारी आशीष रस्तोगी ने शतप्रतिशत बंदी न होने की बात कही। कहा, कुछ छोटे व्यापारी थोड़ा काम कर रहे है। पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि दुकानें शतप्रतिशत बंद चल रही हैं। हालांकि गिरवी गांठ को जरूरत पर छुड़वाने वालों को ही माल दिया जा रहा होगा।
बरखेड़ा। कस्बे के सराफ व्यापारी एक सराफ की दुकान पर जमा हुए। सराफा एसोशियेशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें एक स्वर से व्यापारियो ने केंद्र सरकार पर इस कानून के जरिये इंस्पेक्टर राज थोपने का आरोप लगाया और 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचकर विरोध करने का निर्णय लिया। बैठक में पंकज कुमार, राकेश चंद्र गंगवार, अनूप गुप्ता, राजेश कुमार, पवन कुमार, राजीव रस्तोगी, राजीव गुप्ता, उमेश कुमार, गौरव सोनी, जसपाल सिंह, शेर सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।