{"_id":"b54df25398097af2d128dbb2590a838d","slug":"the-government-s-youthful-thinking-celebrating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूजी फोन पर सरकार की ‘युवा सोच’ का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूजी फोन पर सरकार की ‘युवा सोच’ का गुणगान
पीलीभीत।
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मोबाइल नंबर की कॉलर टोन भी अब युवा मुख्यमंत्री की ‘युवा सोच युवा
विज्ञापन
जोश‘ के नारे का गुणगान करते सुनाई देंगे। इसका आदेश मिलने पर अधिकारियों
ने कॉलर टोन लगाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद युवा मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव की ताजपोशी हुई थी। अब उनके कार्यकाल के तीन साल होने के बाद उनकी सोच और जोश को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार महकमे के मोबाइल फोन का भी प्रयोग शुरू किया गया है। इसके लिए एक टोन तैयार कराई गई है जिसमें प्रदेश की योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है।
इस कॉलर टोन को अधिकारियों से सभी सीयूजी नंबर पर इसे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने ‘युवा सोच, युवा जोश....’ की टोन लगाना शुरू कर दिया है। सूचना विभाग के निदेशक आशुतोष निरंजन का पत्र सूचना विभाग को प्राप्त हो गया है। इसमें इस टोन को सभी सीयूजी नंबरों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।