{"_id":"d08bc475661349238880c79099b06357","slug":"the-government-pretends-to-farmers-yogendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का दिखावा है किसान वर्ष: योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का दिखावा है किसान वर्ष: योगेंद्र
Madotanda
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू किसान यूनियन की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कहा कि सरकार किसान वर्ष मनाकर दिखावा कर रही है जबकि वर्तमान समय में किसान सबसे ज्यादा परेशान है।
विज्ञापन
कस्बे के पंचायतघर में हुई मासिक पंचायत की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों का शोषण हो रहा है। राइस मिलर्स के कर्मचारियों को सरकारी क्रय केंद्रों का ठेका दे दिया गया है। इससे मिलर्स और अधिकारी मिलकर धान खरीद पर पांच से छह सौ रुपये अंतर मूल्य कमाकर बंदरबांट कर रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान वर्ष में बिजली का बुरा हाल है, जिससे सिंचाई में दिक्कत आ रही है। किसानों को अपनी फसल बचाने को महंगेे डीजल से पंपसेट चलाना पड़ रहा है, जिससे फसल की लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन
पंचायत को रामकुमार भोजवाल ने भी संबोधित किया जबकि संचालन महेश बाथम ने किया। यहां सुकुमार, दन्नूलाल राठौर, मैकूलाल, रफीउल्ला, ओमप्रकाश गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन