फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The government is with you in times of crisis

Pilibhit News: संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ

Thu, 11 Jul 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The government is with you in times of crisis
पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितो को सहायता किट बांटते मुख्य
पीलीभीत। जिले में बाढ़ के कहर के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ने पीड़ितों का दर्द जाना। बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वे करने के बाद उन्होंने बाढ़ की स्थिति की बारीकी से जानकारी हासिल की। चंदिया हजारा और अभयपुर जगतपुर का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सीएम योगी ने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। बाढ़ शरणालय पहुंचकर उन्होंने यहां पर ठहरे लोगों का हालचाल जाना। जिले के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को समय से राहत सामग्री बांटने एवं सहायता राशि देने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

इसके साथ ही फसलों का तत्काल सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने पत्रकारों को सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले की पांच तहसीलों के कुल 222 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। प्रभावित लोगों को बचाने के लिए नौकाएं, स्टीमरों आदि की व्यवस्था की गई है। बाढ़ बचाव के लिए 261 शरणालय बनाए गए हैं। जहां बाढ़ प्रभावितों को रोका जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुहानि पर 24 घंटे के भीतर क्षतिपूर्ति दी जाएगी
बाढ़ से हुई पशुहानि का तत्काल आकलन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में क्षतिपूर्ति करने के निर्देश जिला प्रशासन दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नदियां जहां उथली हैं वहां होगा चेनेलाइजेशन
जिन क्षेत्रों में नदियां उथली हैं, वहां पर ड्रेजिंग करके चेनेलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कहा गया है कि यह कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। नदी की धारा इस तरह से मोड़ी जाएगी कि जमीन और खेत न कट पाएं। जिनकी जमीन चली गई है, उनको पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।



मुख्यमंत्री के आने से पहले चक्कर खाकर गिरीं एडीएम
तेज धूप में कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर तैनात एडीएम ऋतु पूनिया चक्कर खाकर गिर गईं। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद उन्हें पानी पिलाया गया और तुरंत गाड़ी में बैठाकर भेज दिया गया।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितो को सहायता किट बांटते मुख्य

पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितो को सहायता किट बांटते मुख्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed