फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The gorl was found at the lover's house, then the family tried to murder

प्रेमी के घर मिली युवती तो परिजन ने किया हत्या का प्रयास

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
The gorl was found at the lover's house, then the family tried to murder
बरखेड़ा/पीलीभीत। युवती को उसके प्रेमी के साथ देख परिजन भड़क गए। इस पर युवती की जमकर पिटाई कर दी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर पिता, भाई और दो चाचाओं के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। वह बालिग है। मोहल्ले के एक युवक से उसे प्यार है, जिससे वह शादी करना चाहती है। इसको लेकर परिवार वालों से भी कहा, मगर परिवार वाले राजी नहीं हुए। 15 दिसंबर की रात अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। सुबह करीब छह बजे दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान पिता, भाई और दो चाचा आ धमके और नाक कटाने की बात कह पीटने लगे। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मरा समझकर छोड़कर चले गए। किसी इसी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालात में सुधार होने के बाद युवती ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर पर युवती के पिता, भाई और दो चाचाओं के विरुद्ध 452, 307, 323 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती से मारपीट करने की पुलिस को सूचना मिली थी। युवती की गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। मुकदमा दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed