फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The glory of Mahakumbh was told through pictures, Luv Kumar was the first

Pilibhit News: चित्रों से बताई महाकुंभ की महिमा, लव कुमार रहे प्रथम

Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The glory of Mahakumbh was told through pictures, Luv Kumar was the first
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छ
पीलीभीत। जिले के लोगों की आस्था भी प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी है। इसको लेकर सोमवार को शहर के गांधी स्टेडियम में दिव्य महाकुंभ– स्वच्छ महाकुंभ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्या मंदिर के लव कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 185 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें लव कुमार के अलावा अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की श्रेया वर्मा द्वितीय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज खमरिया पुल की निहारिका कुमारी तृतीय स्थान पर रही। दिव्यांशी शर्मा और काजल राठौर ने सनातन पुस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर हॉबीज हेरिटेज इंडिया सोसाइटी की ओर से महाकुंभ पर जारी किए गए डाक टिकट की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर महाकुंभ के दृश्य को बनाया। पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, एसडीएम प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू सभापति सुरेश गंगवार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, सभासद रत्ना शुक्ला, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, शिखा वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed