{"_id":"689a34048f417ceeea0a911a","slug":"the-girl-refused-to-undergo-medical-examination-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-141654-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवती ने किया मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवती ने किया मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार
Mon, 11 Aug 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई गई युवती ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है। युवती को पुलिस लेकर पहुंची थी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती सात अगस्त को अपने घर से परिजनों को बिना कुछ बताए चली गई थी। युवती के पिता ने अगले दिन दीक्षित गंगवार पर पुत्री को बहला-फुुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती सोमवार को खुद ही कोतवाली पहुंच गई। जानकारी होने पर युवती के परिजन भी कोतवाली आ गए। युवती ने परिजनों और पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह से बालिग है। उसे कोई बहला-फुसलाकर नहीं ले गया था। वह घूमने गई थी। पुलिस ने युवती को महिला पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जहां युवती ने स्वास्थ्य केंद्र में लिखकर दे दिया कि वह मेडिकल परीक्षण नहीं कराना चाहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपातकालीन कक्ष प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवती ने मेडिकल परीक्षण कराने से लिखित रूप से इनकार कर दिया है।