फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl filed a complaint of rape on the third day

Pilibhit News: युवती ने तीसरे दिन दी दुष्कर्म की तहरीर

Mon, 10 Jun 2024 05:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
The girl filed a complaint of rape on the third day
बीसलपुर। कोतवाली की खनंका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रविवार को तीसरे दिन अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का माना है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि वह सात जून को दूसरे जनपद के एक विद्यालय में परीक्षा देने के बाद बस से खनंका तक आई। उसके बाद खनंका से पैदल ही अपने गांव के लिए रवाना हुई। रास्ते में गांव भदारा और भदारी के बीच सुनसान जगह पर पहले से ही घात लगाए खड़े गांव का ही युवक उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे मारापीटा गया।
विज्ञापन

युवती ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती ने रविवार को पिता के साथ कोतवाली आकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस संबंध में कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवक-युवती एक ही बिरादरी के हैं। इनका पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने घर वालों को बताए बगैर मंदिर में शादी भी कर ली है। सात जून को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर युवक ने युवती की काफी ज्यादा पिटाई लगा दी। पिटाई लगाने से नाराज होकर युवती ने पुलिस में दुष्कर्म की तहरीर दे दी। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed