{"_id":"62015fae94074167fd11fc9b","slug":"the-girl-created-a-ruckus-in-the-police-station-said-the-police-left-the-accused-of-rape-with-50-thousand-pilibhit-news-bly474792832","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने थाने में किया हंगामा, बोली-पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 50 हजार लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने थाने में किया हंगामा, बोली-पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 50 हजार लेकर छोड़ा
विज्ञापन
पीलीभीत। छह माह पहले एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को थाने में हंगामा करते हुए युवती ने कहा कि दारोगा ने 50 की रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ दिया। अब वह विदेश भाग गया है। लोगों के ताने सुनकर वह परेशान है।
जहानाबाद थाने के अंदर सोमवार को दोपहर में एक युवती ने हंगामा किया। गाली गलौज से लेकर रिश्वत लेने का पुलिस पर आरोप लगा रही थी। थाने में तैनात पुलिस कर्मी सिर्फ युवती को मूकदर्शक बनकर देखते रहे। आधा घंटे तक युवती थाने के अंदर हंगामा करती रही। युवती का आरोप था कि उसके ही गांव के एक युवक ने छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दारोगा ने 50 हजार कर रिश्वत लेकर आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दिया। इससे आरोपी आसानी से विदेश भाग गया। युवक थाने में शोर मचाते हुए कहकर रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ और पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया। इससे अब समाज को लेकर उसे ताने दे रहे हैं। उसका जीना मुश्किल हो गया है। बाद के युवती के माता पिता भी थाने पहुंच गए थे। काफी देर तक युवती को उन लोगों ने समझाया। इसके बाद वह शांत हो गई और चली गई। इंस्पेक्टर का कहना था कि युवती थाने में आई थी। हंगामा करने के बाद बिना तहरीर दिए ही अपने माता पिता के साथ लौट गई। पहले अगर कोई इस तरह का मामला हुआ है। वह उनके संज्ञान में नहीं है।
पांच-छह माह पुराना मामला था। उस समय युवती के परिजनों ने दुष्कर्म की बात गलत बताते हुए समझौता कर लिया था। इसके बाद सोमवार को युवती तहरीर लेकर फिर आई थी। परिजन को साथ लेकर आने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में युवती के माता पिता आकर उसे अपने साथ ले गए। - लल्लन सिंह, सीओ सदर