फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The four parties one seat divided

चारों दलों को बांट दी एक-एक सीट

Sun, 22 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 22 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 1996 में जिले की जनता ने चारों सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों को जिताया। शहर से भाजपा की राजराय ने चुनाव जीतकर पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल किया। बरखेड़ा में पांच बार विधायक रहे भाजपा के किशनलाल को समाजवादी जनता पार्टी के पीतमराम ने फिर हराया। बीसलपुर में बसपा के अनीस अहमद तो पूरनपुर में सपा के गोपाल कृष्ण ने जीत दर्ज की। भाजपा की हवा 1993 की तरह चली तो इस चुनाव में भी, वह चार में से एक सीट पर ही जीत पाई। बाकी तीन सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। शहर से जीतने वाली भाजपा उम्मीदवार राजराय सिंह तत्कालीन प्रमुख सचिव राय सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने सजपा के हारून अहमद को हराया था। राजराय को 37875 और हारून को 27269 मत मिले थे। बरखेड़ा में भाजपा के किशनलाल को सजपा के पीतमराम ने दूसरी बार हराया। पीतमराम को 48292 और किशनलाल को 32840 मत मिले। बीसलपुर में बसपा ने पहली बार खाता खोला। यहां अनीस अहमद ने भाजपा के विधायक रामसरन वर्मा को 8519 मतों से हराया। पूरनपुर में सपा के गोपाल कृष्ण सक्सेना ने अपने पहले ही चुनाव में ही भाजपा के विनोद तिवारी को 4452 मतों से हराकर विधायक बने।
विज्ञापन

दलबदल के साथ बगावत भी हुई
1996 के चुनाव में कई नेताओं ने दल बदले और बगावत भी की। शहर से टिकट न मिलने पर भाजपा के निवर्तमान विधायक बीके गुप्ता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 16355 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहे। हारून अहमद भी सपा छोड़कर सजपा से चुनाव लड़े। बरखेड़ा में सपा के पीतमराम जनतादल छोड़कर सजपा से लड़े और विजयी रहे जबकि कांग्रेस छोड़कर पूर्व विधायक सन्नूलाल ने सपा प्रत्याशी के रूप में उतरे थे। पूरनपुर में पिछला चुनाव सपा से लड़ने वाले विनोद तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और 60878 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed