{"_id":"6a18a1fc288d8cac2a0296bd","slug":"the-forest-department-cleared-the-bushes-fearing-a-leopards-refuge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160620-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेंदुए की शरणगाह की आशंका में वन विभाग ने झाड़ियों को कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेंदुए की शरणगाह की आशंका में वन विभाग ने झाड़ियों को कराया साफ
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रसूलापुर में तेंदुआ होने के शोर पर उसकी निगरानी के लिए टीम दूसरे दिन भी लगी रही। टीम को तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले। हालांकि तेंदुआ की शरणगाह की आशंका पर वन विभाग की टीम ने गांव के समीप झाड़ियों की साफ-सफाई कराई।
पांच मई को तेंदुआ ने गांव निवाजपुर ताल्लुके चांदपुर के समीप खेत में घास काट रही मुरारी लाल की पुत्री सपना (18) पर हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुआ देख उसकी छोटी बहन पहले ही भाग गई थी। सपना के दंराती चलाने पर तेंदुआ खेतों में चला गया था। इसी दिन तेंदुआ ने गांव रसूलापुर के गुड्डू (20) पर हमला कर घायल कर दिया था। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घरों को भेज दिया गया था। घटना के बाद तेंदुआ की निगरानी को खुटार रेंज की सामाजिक वानिकी की टीम लगाई गई थी, लेकिन तेंदुआ के जंगल की ओर जाने की संभावना पर उसकी निगरानी भी बंद कर दी गई।
तीन दिन पहले गांव रसूलापुर और आसपास क्षेत्र में तेंदुआ का शोर मचने पर खुटार रेंज की टीम वन दरोगा भगवान सिंह के नेतृत्व में पहुंची थी। टीम को गांव के समीप एक बाग के पास तेंदुए के पंजे के निशान मिले थे। तब से वन दरोगा के नेतृत्व में टीम उसकी निगरानी में लगी है। बृहस्पतिवार शाम को टीम ने गांव रसूलापुर के समीप बाग के आसपास झाड़ियों की साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन
वन दरोगा ने बताया कि तेंदुआ के तीन दिन पहले पैरों के निशान मिले थे। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। बाग और उसके आसपास की झाड़ियों में आकर तेंदुआ के छिपने की आशंका पर झाड़ियों की साफ-सफाई कराई गई है। बृृहस्पतिवार को भी तेंदुआ की कोई लोकेशन शाम तक नहीं मिल सकी। संवाद