फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The forest department caught two people selling Katrua

Pilibhit News: वन विभाग ने कटरूआ बेचते दो को पकड़ा

Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
The forest department caught two people selling Katrua
बरामद कटरुआ और आरोपी के साथ मौजूद वन विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
पीलीभीत। पाबंदी के बाद भी कटरूआ बेचने पहुंचे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी शहर के निकट बरहा गांव के रहने वाले हैं। उनके पास सात किलो कटरूआ भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सख्ती के बावजूद शहर के रेलवे स्टेशन के निकट कटरूआ बिक्री करने की सूचना पर सामाजिक वानिकी पीलीभीत रेंज की टीम ने छापामारी की। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से सात किलो कटरूआ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पवन, विक्की निवासी बरहा बताया।
विज्ञापन

दोनों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कटरूआ बेचना और खरीदना वन अपराध की श्रेणी में आता है। जिसे बढ़ावा न दिया जाए। ऐसा करते पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पूरनपुर में एक युवक पकड़ा
पूरनपुर। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पकड़िया चौराहे से मोहल्ला रजागंज निवासी मोहम्मद राशिद को आधा किलो कटरुआ के साथ गिरफ्तार किया। डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि स्टेशन चौराहा पर कटरूआ बिक्री करने वाले नहीं मिले। पकड़िया चौराहे से पकड़े गए युवक के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed