{"_id":"57cc5f944f1c1b0b503173e7","slug":"the-five-bodies-were-buried-in-the-sad-atmosphere-funeral-drew-a-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में दफन हुए पांचों शव, जनाजे में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में दफन हुए पांचों शव, जनाजे में उमड़ी भीड़
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में टैंकर की टक्कर से जान गंवाने वाले जिले के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शवों को गमगीन माहौल में दफन कर दिया गया। देर रात घर की दहलीज पर शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का शवों से लिपटकर विलाप करना, हर किसी को रूला गया। मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोक में गांव नौगवां में दुकानें बंद रहीं।
शनिवार को हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में नौगवां पकड़िया निवासी एडवोकेट आरिफ खां (45), उनके भाई परवेज (38), परवेज का दस साल का बेटा सैफ, बहनोई (43) न्यूरिया के अब्दुल रहीम मोहल्ला निवासी रियाज अहदम और भांजे न्यूरिया के मोहम्मद यार खां निवासी दानिश (24) की मौत हो गई थी। पांचों शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात पीलीभीत पहुंचे। आरिफ, परवेज और सैफ का शव नौगवां पकड़िया और रियाज व दानिश का शव न्यूरिया लेकर चले गए। शव घर की दहलीज पर पहुंचे ही थे, कि भीड़ उमड़ गई। परिवारीजन दुनिया छोड़ कर दूर जा चुके अपनों से लिपटकर रोना शुरू हो गए। तो वहीं कफन में लिपटे शव देख महिलाएं गश खाकर गिर गईं। दिनभर गांवों में पसरा सन्नाटा चीत्कारों में तब्दील हो गया। न्यूरिया में शनिवार रात को ही रियाज और दानिश के शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। रविवार सुबह नौगवां के तीनों मृतकों के शवों को दफन करने की तैयारी कर दी गई। गांव के ही कब्रिस्तान में तीन कब्र बनाई गईं। जिसमें सगे भाई आरिफ और परवेज की एक पास और बेटे सैफ की अलग। पहले सैफ, फिर एडवोकेट आरिफ और अंत में परवेज के शव को दफन किया गया। जनाजे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
000
दिनभर बंद रहा नौगवां का बाजार
हादसे के बाद रविवार को मृतकों के शवों को सुुपुर्द ए खाक किया जा रहा था। इस दौरान पूरा गांव दुखद घड़ी में परिवारीजनों के साथ खड़ा दिखाई दिया। दुकानें बंद रखी गई, वहीं कोई अपने काम पर नहीं गया। सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ मृतकों के व्यवहार की गवाह बनी। हर आंख नम दिखाई दी।
विज्ञापन
मंत्री पहुंचे ढांढस बंधाने
रविवार को हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के लिए राजनेता भी आगे आए। मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, मोहम्मद आरिफ, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव सुबह ही नौगवां पकड़िया गांव पहुंचे। इधर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र उर्फ कट्टर, चेयरमैन हिलाल अहमद, सिराज अहमद, कमाल अहमद, सरफुद्दीन नूरी, मोहम्मद तहसीम न्यूरिया में रियाज और दानिश से परिवारीजनों से मिले। हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने ढांढस बंधाया। मंत्री हेमराज वर्मा ने दानिश के परिवार वालों को किसान बीमा दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू करने को कहा।