{"_id":"590a082a4f1c1b6e50441b0b","slug":"the-first-person-was-also-killed-in-the-conflict-adult-cubs","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले भी संघर्ष में मारा गया था व्यस्क शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भी संघर्ष में मारा गया था व्यस्क शावक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व बनने के बाद बाघों के संघर्ष में शावकों के मरने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व अक्तूबर 2014 में महोफ रेंज और उत्तराखंड की सुरई रेंज के बार्डर पर बाघ ने व्यस्क शावक को मार डाला था। अब लगभग ढाई साल बाद एक फिर आपसी संघर्ष में दो शावकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। नौ जून 2014 को जिले के जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। टाइगर रिजर्व बनने के करीब पांच बाद उत्तराखंड की सुरई रेंज की सीमा से सटे महोफ रेंज के कंपार्टमेंट 105 में व्यस्क शावक का शव मिला था। सूचना पर पहुंचे वनाधिकारियों को बाघों के संघर्ष के निशान और खून मिला था। साथ ही मारे गए शावक को काफी दूर तक घसीटने के निशान भी मिले थे। इस घटना के करीब ढाई साल बाद एक फिर बाघों के संघर्ष का मामला सामने आया है। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे वन विभाग की टीम को माला रेंज के कंपार्टमेट 120ए में बाघों में संघर्ष होते दिखा। प्रारंभ में वनकर्मी इसे साधारण घटना मानकर आगे बढ़ने लगे लेकिन बाघ के मुंह पर खून लगा देखा उन्हें आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद घटना का खुलासा हो सका।
विज्ञापन