फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The female leopard was attacked with an axe in front of the officers, the officers remained spectators

Pilibhit News: अफसरों के सामने होते रहे मादा तेंदुए पर कुल्हाड़ी से वार, तमाशबीन बने रहे अफसर

Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The female leopard was attacked with an axe in front of the officers, the officers remained spectators
पीलीभीत। वाहन की टक्कर से घायल मादा तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान हमलावर होने पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने के वीडियो ने जिम्मेदारों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो से कलई खुली तो डीएफओ ने एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू कराई है। इसमें कुल्हाड़ी चलाने वालों के साथ तमाशबीन बनकर खड़े अफसर भी जांच के दायरे में फंसे हैं।
विज्ञापन


मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए विभागीय टीम के साथ बाघ मित्र, डब्ल्यूटीआई और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीमें भी प्रयास में जुटी हैं। इसके लिए भारी भरकम बजट भी खर्च किया जाता है। आमजन को जागरूकता की घुट्टी पिलाने वाले अफसर दो दिन पूर्व माधोटांडा मार्ग पर पिकअप की चपेट में आकर घायल मादा तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान सारे नियम कायदे भूल बैठे। टक्कर के बाद घायल तेंदुए के वनकर्मी पर हमलावर होने पर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उस समय मौके पर पीटीआर और सामाजिक वानिकी के रेंजर से लेकर दरोगा स्तर तक के अफसर मौजूद थे। अफसर दूरी बनाकर तमाशा देखते रहे। जैसे-तैसे रेस्क्यू कर मादा तेंदुए को पकड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम के बाद वाहन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वायरल वीडियो ने वन विभाग के जिम्मेदारों की कलई खोल दी। शुरुआत में बचाव करने वाले अफसर भी हरकत में आए। मामले में सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच सौंपी है। डीएफओ ने बताया कि जांच कमेटी का गठन किया गया है। कुल्हाड़ी से वार करने वाले को ट्रेस करने के साथ मौके पर मौजूद टीम की स्थिति का भी पता लगवाया जाएगा।

गर्दन की हड्डी टूटने के पीछे कुल्हाड़ी का वार तो नहीं
मादा तेंदुए के पोस्टमाॅर्टम में एक पैर और गर्दन की हड्डी टूटने की बात सामने आई थी। उस समय टक्कर से हड्डियां टूटने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सोमवार को वायरल वीडियो ने इस बात पर भी सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तीन वनकर्मी उसके करीब पहुंचे तो एक पर तेंदुए ने हमला कर उसे गिरा दिया। इस पर दूसरे व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से उसकी मुंह और गर्दन के भाग में कई वार कर दिए। ऐसे में गर्दन की हड्डी टूटने के पीछे कुल्हाड़ी के वार करना भी वजह बना हुआ है।


वायरल वीडियो के बाद वन्यजीव प्रेमी नाराज
तेंदुए के कुल्हाड़ी से वार करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों की नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वन्यजीव प्रेमियों ने कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार करने को गलत बताने के साथ उसकी मौत का कारण भी ठहराया। मामले में वार करने वाले के साथ मौके पर मौजूद अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed