{"_id":"57aa1edc4f1c1b8667ee53ca","slug":"the-farm-workers-were-attacked-by-the-tigress","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मजदूरों पर बाघिन ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मजदूरों पर बाघिन ने किया हमला
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव खलीनवादा में खेत पर काम रहे मजदूरों पर मंगलवार दोपहर बाघिन ने हमला बोल दिया। उसने एक मजदूर को बुरी तरह घायल कर दिया। बाकी मजदूरों ने शोर मचाकर उसे बाघिन के चंगुल से छुड़ाया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
खलीनवादा निवासी बलराज सिंह के फार्म पर मंगलवार को करीब 22 मजदूर गन्ने के गुड़ाई कर रहे थे। चूंकि खलीनवादा गांव के आसपास बाघ की लगातार चहलकदमी बनी हुई है सो मजदूरों की सुरक्षा के लिए धारदार हथियारों से लैस दो लोग तैनात किए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक बाघिन ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। बाघिन ने रानी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विश्वजीत को बुरी तरह घायल कर दिया। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। कुछ ने हिम्मत कर शोर मचाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि शोर शराबे पर बाघिन विश्वजीत को छोड़कर भाग गई। विश्वजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला बाघिन ने ही किया है। लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।