{"_id":"657b4682d2d4fdc8fc0f66e7","slug":"the-family-refused-to-perform-the-last-rites-after-the-post-mortem-but-agreed-to-the-assurance-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9245-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इंकार, आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इंकार, आश्वासन पर माने
विज्ञापन
बीसलपुर। मंगलवार की रात चीनी मिल में काम करते समय चेन में फंसकर श्रमिक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद आए शव को घर वालों ने चीनी मिल में ही रख दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इस पर मिल अधिकारियों से वार्ता हुई। मिल अधिकारियों द्वारा चार लाख की आर्थिक सहायता और मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद घरवाले अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
कोतवाली के गांव गुलैँदा गौटिया निवासी विष्णु वर्मा की मंगलवार रात किसान सहकारी चीनी मिल के पटले पर काम करते समय केन कैरियर की चेन में फंसकर मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया था। घरवालों ने शव चीनी मिल परिसर में रखकर मिल अधिकारियों से मुआवजे के संबंध में वार्ता की। घरवालों ने साफ कह दिया कि जब तक मृतक आश्रित को उचित मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वार्ता विधायक विवेक वर्मा की मौजूदगी में हुई।
मिल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आर्थिक सहायता के तौर पर मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मृतक की पत्नी को चीनी मिल में नौकरी भी दी जाएगी। इस आश्वासन से आश्वस्त होकर घरवाले शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए। इसके बाद सभी शव को लेकर गांव लौट गए। बृहस्पतिवार की सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।