{"_id":"661bcea951ed65a672009907","slug":"the-family-members-created-a-ruckus-so-the-delivery-was-done-in-the-chc-itself-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114791-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिजनों ने किया हंगामा तो सीएचसी में ही कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिजनों ने किया हंगामा तो सीएचसी में ही कराया प्रसव
विज्ञापन
बीसलपुर। घर वालों के हंगामा करने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र में आपरेशन कर गर्भवती का प्रसव कराया गया।
गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पुत्रवधू को प्रसव कराने के लिए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए थे। स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी कक्ष के स्टॉफ ने जांच करने के बाद कहा कि बच्चा आपरेशन से पैदा होगा। आपरेशन की सुविधा यहां पर नहीं है। इसके बाद आपरेशन के लिए महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस पर मुन्नालाल शर्मा और उनके घरवालों ने यह कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वे लोग अपने मरीज को जिला अस्पताल नहीं ले जाएगेे। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। इस बीच मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा आ गए।
मुन्नालाल शर्मा ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही करवाने को कहा। उसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी कक्ष में आपरेशन से प्रसव कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
--
एंबुलेंस में ही हो गया प्रसव, जच्चा-बच्चा कुशल
बीसलपुर। गांव बैरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी नेहा को प्रसव कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र के द्वार पर वाहन में ही बच्चा पैदा हो गया। उसके बाद जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी रूम में लाया गया। दोनों सकुशल हैं। संवाद