फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The excise department protesting villagers

ग्रामीणों ने किया आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /बीसलपुर।
ब्यूरो /बीसलपुर। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The excise department protesting villagers
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
गांव खनंका के लोगों ने शराब भट्टी के सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

गांव खनंका के लोगों ने शराब भट्टी के सेल्समैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
गांव के कुछ लोग मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव स्थित शराब भट्टी का सेल्समैन ओवररेटिंग कर रहा है और विरोध करने पर ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करता है। आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुखवीर, प्रदीप, रजाक, सेठपाल, नरवीर, जगदीश, नन्हेलाल, नत्थूलाल, हुकुम सिंह, रामपाल, बनवारी सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed