{"_id":"66dda84ca7111dd4ef0de9dc","slug":"the-driver-used-to-extort-money-from-medical-stores-in-the-name-of-drug-inspector-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122162-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल स्टोरों से ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर चालक करता था उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल स्टोरों से ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर चालक करता था उगाही
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रग इंस्पेक्टर (औषधि निरीक्षक) का निजी कार चालक मेडिकल स्टोर संचालकों से धन उगाही करता था। मामला संज्ञान में आने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने उसे पद से हटाने के साथ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखाखास निवासी मनोज कुमार उनका निजी कार का चालक है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सुनील कुमार ने शिकायत कर बताया कि उनका निजी कार चालक उनके नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से अवैध रूप से धन उगाही करता है।
मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने चालक मनोज कुमार को हटा दिया, लेकिन उसपर अन्य जगहों पर ही धमकाकर उगाही करने की आशंका जताई गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।