{"_id":"69fb918edbabb80e620bd417","slug":"the-districts-economy-is-booming-with-per-capita-income-crossing-84000-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158887-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले की अर्थव्यवस्था में तेजी, प्रति व्यक्ति आय 84 हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले की अर्थव्यवस्था में तेजी, प्रति व्यक्ति आय 84 हजार के पार
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पीलीभीत उभरते आर्थिक जिलों की कतार में मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि जिले की जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक भागीदारी तीनों मोर्चों पर सकारात्मक बढ़त दर्ज की है, जो विकास की ठोस तस्वीर पेश कर रही है। जिले में प्रति व्यक्ति आय 84 हजार रुपये के पार पहुंच गई है।
नियोजन विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, पीलीभीत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 24,093 करोड़ रुपये तक पहुंची है। प्रदेश की कुल जीडीपी में जिले की हिस्सेदारी 0.80 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो इसकी बढ़ती आर्थिक सक्रियता का संकेत है। आमजन की आय में भी लगातार सुधार देखने को मिला है। वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय 84,713 रुपये तक पहुंच चुकी है।
पिछले वर्षों के आंकड़े इस प्रगति को और स्पष्ट करते हैं। वर्ष 2023-24 में यह 77,665 रुपये, 2022-23 में 69,023 रुपये और 2021-22 में 59,272 रुपये प्रति व्यक्ति आय रही थी। यानी जिले में लोगों का आय का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, विकास दर में हल्की नरमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में वार्षिक वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 12.8 प्रतिशत थी। यह गिरावट भले ही मामूली हो, लेकिन संकेत देती है कि विकास की रफ्तार को और धार देने की जरूरत है।
विज्ञापन
पीलीभीत का प्रदर्शन संतुलित और मजबूत
बरेली मंडल के जिलों में तुलना करें तो पीलीभीत का प्रदर्शन संतुलित और मजबूत दिखाई देता है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, लघु उद्योगों का विस्तार और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन इस प्रगति के प्रमुख स्तंभ माने जा रहे हैं। संवाद