{"_id":"67056bad047e2c64d40d5924","slug":"the-dharna-continued-for-the-fourth-day-as-the-problems-were-not-resolved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123701-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समस्याओं का समाधान न होने पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समस्याओं का समाधान न होने पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में धरने पर बैठे लोग।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा (माले) का गांव राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
धरना स्थल पर हुई सभा में समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई। इस दौरान राजकुमार, जलील, शर्मिला, सुशीला, मुन्नी देवी, बबिता, नगीनाराम, उमेश, प्रभु आदि बैठे। उधर, भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय, ब्लाॅक सचिव देवीदयाल, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में सीतापुर के भाकपा नेता, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल को जिला बदर घोषित करने की हुई कार्रवाई को निरस्त किया जाए। अखिल भारतीय महासभा के लखीमपुर के जिलाध्यक्ष रामदरश की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया और संगठन के कार्यकर्ता रामदरश को शीघ्र रिहा कराने की मांग की।