फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The devotees were overwhelmed by the story of Sita-Rama marriage

Pilibhit News: सीता-राम विवाह कथाकर सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 12 Apr 2024 05:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
The devotees were overwhelmed by the story of Sita-Rama marriage
बिलसंडा में आयोजित रामकथा में कथा सुनते श्रद्धालु । संवाद
बिलसंडा। नगर के रामजानकी सत्संग भवन में चल रही श्री रामकथा में शुक्रवार को श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथावाचक पंकज मिश्रा ने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता जी ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देखकर राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता जी का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजाओं को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। वहां आए सभी लोगों ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्री राम धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता जी व श्रीराम का विवाह हुआ।
इस मौके पर ऋषि गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनोज शर्मा, केके मिश्रा, कमलेश शुक्ला, रामगोपाल मिश्रा , राजीव शर्मा, कमल मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed