फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The depot received eight new BS Six buses

Pilibhit News: डिपो को मिलीं आठ नई बीएस सिक्स बसें

Sat, 19 Apr 2025 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The depot received eight new BS Six buses
पीलीभीत। शासन से पीलीभीत रोडवेज डिपो को आठ नई बसें मिलने से यात्रियों को अब आनंद विहार तक जाने में सहूलियत होगी। अब तक संचालित बीएस फोर बसें यात्रियों को कौशांबी डिपो तक ही पहुंचा रहीं थीं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली मार्ग से हटाई गईं बीएस फोर बसों का संचालन अब स्थानीय मार्गों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 112 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग हो रहा है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक, यात्रियों की संख्या अधिक होने से इस मार्ग पर संचालन को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वहीं दिल्ली, लखनऊ, मथुरा, वाराणसी, हरिद्वार सहित अन्य लंबी दूरी पर भी तीन से चार बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से निगम को अब नई आठ बसें और दी गईं हैं। इससे डिपो में बसों की संख्या 112 से बढ़कर 120 हो गई है। जिम्मेदारों के मुताबिक, दिल्ली रूट पर संचालित बीएस फोर मॉडल की बसों को कौशांबी डिपो तक ही लिया जाता है, जबकि बीएस सिक्स बसें आनंद विहार तक जाती हैं। ऐसे में अब अधिकारी बीएस फोर मॉडल की बसों को हटाकर इस मार्ग पर बीएस सिक्स बसें संचालित करेंगे। वहां से हटाई जाने वालीं बीएस फोर बसों का स्थानीय मार्गाें पर संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को भी सहूलियत होगी। इसको लेकर स्थानीय मार्गाें का सर्वे कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए मार्ग पर बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम को आठ नई बीएस सिक्स बसें मिल गईं हैं। इससे सुविधाएं और ज्यादा बेहतर हो सकेंगी। स्थानीय मार्गाें पर बसों की संख्या को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इसको लेकर निगम स्थानीय मार्गाें को चिह्नित कर रहा है। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed