{"_id":"67c74d61a578f3449507d97a","slug":"the-depot-got-10-buses-passengers-will-get-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131779-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डिपो को मिलीं 10 बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डिपो को मिलीं 10 बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो को 10 नई बसें मिलीं हैं। इन बसों के आ जाने से दिल्ली और स्थानीय मार्ग के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
होली त्योहार मनाने घर आने-जाने वाले यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा। डिपो के जिम्मेदार बसों के संचालन की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं।
स्थानीय डिपो से 102 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। होली पर्व से पूर्व विभाग को दो बार में 10 नई बसें मिल गई है।
डिपो पर बसों की संख्या बढ़कर 112 हो गई। होली पर्व पर आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नई बसें मिलने से यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। अब यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। त्योहार में सबसे अधिक यात्री दिल्ली मार्ग पर आते हैं। संवाद