{"_id":"65930bbddbfa1a8f48081fa9","slug":"the-department-could-not-set-up-even-a-plant-in-three-months-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10143-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन माह में एक प्लांट तक नहीं लगा सका विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन माह में एक प्लांट तक नहीं लगा सका विभाग
Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते उद्यान विभाग की टपक सिंचाई योजना दम तोड़ रही है। पहली अक्तूबर से शुरू हुई योजना का परिणाम अभी शून्य है। योजना का लक्ष्य समय से पूरा होना मुश्किल लग रहा है। विभाग ने योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।
उद्यान विभाग की योजना के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी गन्ना विभाग को सौंपी गई है। गन्ना समिति क्षेत्र में उद्यान विभाग ने गन्ना विभाग को 1400 हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन को इस योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया है। पूरा विवरण उद्यान विभाग ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को माह अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही दे दिया था।
योजना के तहत गन्ना विभाग में पंजीकृत किसानों के खेतों में उद्यान विभाग अनुदान पर सिंचाई का प्लांट लगवाएगा। इसके जरिये गन्ना के पौधों की बहुत अच्छे ढंग से सिंचाई हो जाती है। प्लांट से पानी गन्ने के पौधों पर टपकता है। बताया जाता है कि गन्ना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हीला हवाली के चलते अभी तक एक भी लाभार्थी का पंजीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
लाभार्थियों का पंजीकरण ही नहीं हो पाया, तब उनके खेतों में प्लांट लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता। पहली अक्तूबर से 31 दिसंबर की तीन माह की अवधि मेंं इस योजना के तहत एक भी प्लांट न ही लग सका। अब तीन महीने का समय शेष बचा है। इस क्षेत्र में 82 हजार गन्ना कृषक हैं। इनमें से एक भी कृषक को तीन माह की अवधि में योजना से लाभान्वित न कराए जाने से गन्ना विभाग का स्टॉफ संदेह के घेरे में आ गया है।
पंंजीकरण में लगी कर्मचारियों की फौज
योजना के लिए किसानों का पंजीकरण करने में बीसलपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बरखेड़ा के गन्ना विकास निरीक्षक, बीसलपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव, क्षेत्र की सभी गोदामों के प्रभारी, सभी चीनी मिलों के गन्ना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, बीसलपुर, बरखेड़ा, गन्ना विकास परिषद के पर्यवेक्षक आदि लोग लगे हैं।
-- -- --
लक्ष्य पूरा करने का किया जाएगा हर संभव प्रयास
योजना के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। पंजीकरण भी किया जा रहा है। निर्धारित अवधि में योजना का लक्ष्य पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। -धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गन्ना विकास परिषद बीसलपुर।
गन्ना विभाग के स्टॉफ ने अभी तक एक भी किसान का पंजीकरण नहीं किया है, जबकि उन्हें बिल्कुल ठीक समय पर संबंधित अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए थे। गन्ना विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्मरण पत्र लगातार भेजे जा रहे हैं। - आरडी गंगवार, निरीक्षक उद्यान विभाग बीसलपुर