{"_id":"5772b96c4f1c1b8e1279bdac","slug":"the-death-of-the-young-man-drowned-while-bathing-nymph","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त अप्सरा में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त अप्सरा में डूबकर युवक की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाने के लिए अप्सरा नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। चौबीस घंटे बाद उसका शव बार नवादा के पास उतराता मिला। घर वालों के कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के अराजी गांव निवासी किसान तौलेराम का तेईस वर्षीय पुत्र विजय पाल शहर में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। खाली समय में वह खेती में भी हाथ बंटाता है। सोमवार दोपहर 12 बजे विजय पशुओं को नहलाने अप्सरा नदी पर ले गया था। इस दौरान खुद भी नहाने के लिए कपड़े उतार कर नदी में उतर गया। पानी का बहाव तेज होने से वह डूब गया। विजय को डूबता देखकर मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को इकठ्ठा किया। इन लोगों ने विजयी की तलाश शुरू की। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक तलाश के बाद भी विजय का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस मंगलवार को बरेली से गोताखोर बुलाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच विजय का शव करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बार नवादा के पास नदी के पानी में उतराता मिल गया। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर वालों के कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है। विजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अजय पाल है। इसके अलावा इकलौती बहन की शादी हो चुकी है।