{"_id":"5707e8bb4f1c1bb86cc8113f","slug":"the-death-of-the-old-trolley-crushed-sand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत की ट्राली से कुचलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत की ट्राली से कुचलकर वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रेत खनन कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी 55 वर्षीय कलीचरन शुक्रवार को माधोटांडा आए थे। बाजार से सामान लेकर वह पैदल गांव जा रहे थे। मढ़ी के पास पहुंचने पर खारजा नहर से अवैध खनन कर तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना गांव व परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बाइक से ट्रैक्टर ट्राली का पीछा लेकिन वह नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर ट्राली माधोटांडा का है। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जसपाल सिंह व सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की तलाश की जा रही है। उधर, मृतक की दिव्यांग पत्नी और पांच बच्चों का रो रो बुरा हाल है।