{"_id":"dd25b28d86f25eeedccc86a8fbe506ea","slug":"the-death-of-the-farmer-at-a-polling-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र पर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र पर किसान की मौत
Jhonabad
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतडाडी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े उसी गांव के 65 वर्षीय नत्थूलाल अचानक बेसुध होकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे करीब 20 मिनट मतदान कार्य बाधित रहा। उनके मरने की खबर सुनकर भाई को आखिरी बाद देखने जा रही गांव सैहजना की 58 वर्षीय तिलक देवी और उनके को ट्रक ने रौंद दिया। इसमें तिलक देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
अजीतडाडी गांव के मोहनलाल ने बताया कि उनके पिता नत्थूलाल मंगलवार की सुबह वोट डालने को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र गए थे। जहां वह अपना नंबर आने के इंतजार में लाइन में खड़े थे। करीब डेढ़ घंटे बाद वह लाइन से निकलकर कमरे के गेट तक गए औेेर अचानक बेसुध होकर गिर गए। तभी उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे मतदान केंद्र पर खलबली मच गई। पता लगने पर रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
नत्थूलाल के मरने की सूचना जहॉनाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैहजना पहुंची तो उनकी तहेरी बहन तिलक देवी, उनके पति मदनलाल टीवीएस मोपेड पर मायके के लिए रवाना हो गई। जहॉनाबाद तिराहे पर उनकी मोपेड में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में घायल दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां तिलक देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र महेंद्र कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापक थे। डेढ़ साल पहले ही वह विभाग से सेवानिवृत हुए थे
विज्ञापन