{"_id":"5723a4994f1c1b7014a919d4","slug":"the-death-of-the-child-on-fire-aid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में बच्चे की मौत पर दी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में बच्चे की मौत पर दी सहायता राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मदद
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमोर गांव में अग्निकांड में चार घर जल गए थे। एक मासूम की जलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार को राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने गांव पहुंचकर बच्चे के घरवालों को ढांढस बधाया और प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा।
अमरिया क्षेत्र के गांव कैमोर निवासी बाबूराम की पत्नी रूबी 18 अप्रैल की शाम चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इस बीच आई आंधी से चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इस आग से बाबूराम के अलावा उनके भाई ठाकुरदास और जग्गू सहित चार लोगों के घर जल गए। आग लगने पर बाबूराम, उनकी पत्नी, बेटा हेमंत और बेटी अंजलि तो किसी तरह घर से सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन उनका डेढ़ साल का मासूम बेटा मोहित अंदर ही सोता रह गया। आग की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी हाजी रियाज अहमद सपा जिलाध्यक्ष के साथ कैमोर पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी की मौजूदगी में बाबूराम को आर्थिक सहायता का चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।