फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The dead bodies of both the pharmacists were found in the canal on the second day

Pilibhit News: दूसरे दिन नहर में मिले दोनों फार्मासिस्ट के शव

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies of both the pharmacists were found in the canal on the second day
पीलीभीत। शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर में रविवार दोपहर नहाते समय डूबे माधोटांडा क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी दोनों फार्मासिस्ट के सोमवार सुबह शव मिले।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी प्रसनजीत और शिवा अपने चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे शारदा सागर डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच (खारजा नहर) में नहाने पहुंचे थे। गहरे पानी में जाने से दोनों दोस्त डूब गए। देर शाम तक पुलिस ने एसएसबी, पीएसी के अलावा गोताखोर से उनकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई तो 9:30 बजे दोनों के शव पुल से 500 मीटर के दायरे में मिल गए।
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिवा और प्रसनजीत फार्मासिस्ट थे। वर्तमान में खटीमा के एक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर जागते रहे लोग, सुबह होते ही शुरू की तलाश
रात भर ग्रामीण युवकों के घर पर जमा रहे। सोमवार सुबह होते ही परिजन के साथ ग्रामीण नहर क्षेत्र में पहुंचे। करीब 20 लोगों ने नहर में युवकों की तलाश शुरू की। इसके बाद शवों को तलाश कर बाहर निकाला गया।


शिवा का उताराने लगा था शव, प्रसनजीत का नीचे दबा मिला
पुल से कुछ दूर ही शिवा का शव पानी में उतराने लगा था। नजर पड़ते ही लोगों ने शव को निकाल लिया। इसके बाद प्रसनजीत के शव की तलाश की गई। पुल से 500 मीटर आगे प्रसनजीत का शव रेत में दवा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed