{"_id":"6843369316b3de12e3002644","slug":"the-days-of-barahi-naurangabad-road-are-not-over-potholes-are-causing-pain-to-a-population-of-50-thousand-pilibhit-news-c-4-bly1048-656847-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहीं बहुरे बराही-नौरंगाबाद मार्ग के दिन, 50 हजार की आबादी को दर्द दे रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहीं बहुरे बराही-नौरंगाबाद मार्ग के दिन, 50 हजार की आबादी को दर्द दे रहे गड्ढे
Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा कस्बे से बराही-नौरंगाबाद जाने वाले मार्ग के दिन नहीं बहुरे हैं। करीब 10 किमी. लंबे इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। उखड़ी सड़क राहगीरों को दर्द दे रही है। इस मार्ग से 15 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी आवागमन करती है।
जिले में सड़कों की हालत सुधारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग इन मार्गों की मरम्मत का दावा करता है।
मगर जिले में कई ऐसे मार्ग हैं, जो लंबे समय से जर्जर हैं। गहरे गड्ढों में तब्दील इन मार्गों की मरम्मत की सुध अब तक जिम्मेदारों ने नहीं ली। इसमें बराही से नौरंगाबाद जाने वाला मार्ग भी शामिल है।
10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई सालों से मरम्मत न होने से मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। जैसे-तैसे लोग मजबूरी में इस मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। हादसों का भी खतरा बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक समस्या होती है। मांग के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा। इससे जोखिम बरकरार है।