फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The day started with bright sunshine, the heat wave showed its ferocity in the afternoon

Pilibhit News: तेज धूप से हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में लू ने दिखाए तेवर

Sun, 16 Jun 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The day started with bright sunshine, the heat wave showed its ferocity in the afternoon
शहर की स्टेशन रोड पर तेज धूप से बचाव कर जाते राहगीर । संवाद
पीलीभीत। तपती गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। शनिवार को दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। सुबह सात बजे से ही लोग चटख धूप की वजह से बेहाल दिखे। दोपहर के समय लू और चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले भी वह शीतल पेय पदार्थों से गले को तर करते दिखे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से छह बजे से ही धूप खिलने लगी। एक घंटे बाद धूप में गर्मी की अहसास शुरू हो गया। दस बजे के बाद सूरज की चिलचिलाती धूप से लोग अधिक प्रभावित दिखे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया। गर्मी के बीच तेज हवाएं चलने से लू के थपेड़ों ने बाइक सवार राहगीरों को अधिक परेशान किया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही बढ़ती दिखाई दी। गर्मी के चलते बेल के शरबत और शिकंजी के दुकानों पर भी भीड़ रही। राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक प्याऊ लगाकर शीतल जल पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed