फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The damaged road was repaired and traffic resumed.

Pilibhit News: खराब हुए रास्ते को कराया ठीक, आवागमन शुरू

Wed, 06 May 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The damaged road was repaired and traffic resumed.
ट्रैक्टर से मिट्टी खिचवाकर शारदा नदी का रास्ता कराया जा रहा है सही - वीडियो ग्रेब
सोमवार को बारिश से रास्ता खराब होने से बंद था चार पहिया वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

पूरनपुर। बारिश से शारदा नदी के खराब हुए रास्ते को दूसरे दिन ट्रैक्टर से मिट्टी खिंचवाकर दुरुस्त कराया गया। चकर प्लेटें ठीक कराई गईं। मंगलवार को दोपहर बाद बसों सहित अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली है।


तहसील क्षेत्र में शारदा नदी पार के गांवों में आवागमन को शारदा नदी रास्ते से गुजरना पड़ता है। नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। पुल से आवागमन शुरू कराने और पुल हटाने की तिथियां निर्धारित हैं। सोमवार को सुबह हुई बारिश से शारदा नदी का रास्ता खराब हो गया। कीचड़ और जलभराव के चलते सोमवार को चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। बाइक सवार और अन्य दो पहिया सवारों को आवागमन में भारी फिसलन के चलते आवागमन में मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को ट्रैक्टर से मिट्टी खिंचवाकर रास्ते में हुए दलदल के स्थानों पर डलवाया गया। चकर प्लेटें सही कराई गईं।
विज्ञापन

जेई मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद चार पहिया वाहनों और बसों का आवागमन शुरू करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed