फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The culverts were broken, making the journey risky and a problem for the passersby

Pilibhit News: कटी पुलियां, जोखिम भरा सफर बना राहगीरों के लिए मुसीबत

Sun, 10 Aug 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The culverts were broken, making the journey risky and a problem for the passersby
बीसलपुर के गांव भैसटा के पास बाढ़ से कटी पुलिया। स्रोत पूर्व प्रधान - फोटो : सपा
पीलीभीत। पिछली बाढ़ के दौरान कटीं पुलियों का एक साल बीतने के बाद भी सुधार न होने पर राहगीर जोखिम के बीच सफर तय करने को मजबूर हैं। यह स्थिति कलीनगर, बीसलपुर, अमरिया, बरखेड़ा क्षेत्र में बनी हुई है। पूर्व में तीन दिन हुई बारिश से जलभराव की स्थिति बनने से राहगीरों की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं। जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जिले में जुलाई 2024 में आई बाढ़ से कलीनगर क्षेत्र के माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर चार स्थानों पर पुलिया कट गई थी। अस्थायी कार्य कराकर आवागम शुरू कराया गया, लेकिन राहगीरों की दुश्वारियां दूर नहीं हो सकीं। इसके अलावा अमरिया क्षेत्र में भगा मोहम्मद गंज पुल की स्थिति भी यही है।
विज्ञापन

बाढ़ के समय पुल का संपर्क मार्ग भी कट गया था। एक साल बीतने के बाद भी सुधार नहीं होने से क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं। इसके अलावा बरखेड़ा और बीसलपुर क्षेत्र में भी पुलिया कटने से दो मार्गों का आवागमन प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी का कहना है कि बारिश के चलते सड़ा पुलिया का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। इसके अलावा पूर्व में कटी पुलियों को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार जर्जर पुलिया की मुसीबत दूर नहीं हुई, सड़ा पुलिया के निर्माण ने बढ़ा दी परेशानी
कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग की दूरी 30 किलोमीटर है। इसमें करीब 30 से अधिक गांव बसे हुए हैं। इस मार्ग की हालत पिछले साल आई बाढ़ के बाद से बदतर है। करीब चार पुलिया एक साल से कटी पड़ी हैं। अस्थायी मरम्मत कराकर क्षतिग्रस्त पुलियों पर जोखिम के बीच आवागमन किया जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग के बाद भी साल भर बीतने के बाद भी इन पुलियों का निर्माण नहीं हो सका, लेकिन बरसात के समय शहर से सटे सड़ा गांव के पास स्थित पुलिया का निर्माण जरूर शुरू करा दिया गया। बरसात में कार्य शुरू कराने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई। दो दिन पूर्व हुई जबरदस्त बारिश से नदी-नाले उफना गए थे। इससे माधोटांडा मार्ग पर भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। इससे निर्माणाधीन सड़ा पुलिया के क्षेत्र में जलभराव हो गया था। वैकल्पिक रास्ता भी पूरी तरह डूब गया था। आवागमन पूरी तरह बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में माधोटांडा– पीलीभीत मार्ग पर चलने वाली मैजिक और टेंपो चालकों ने जिला मुख्यालय मार्ग पर प्रति यात्री किराया 10 रुपये बढ़ा दिया है, जिससे कलीनगर, जमुनिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है।



राहगीरों को दर्द दे रहा कटा पड़ा भगा मोहम्मदगंज मार्ग
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे से भिकारीपुर जाने वाले मार्ग पर पिछले वर्ष देवहा नदी के भंगा मोहम्मद गंज पुल की एप्रोच और सड़क बाढ़ के पानी में कट गई थी। अभी तक सड़क व एप्रोच को ठीक करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई उपाय नहीं किया गया है।

भंगा मोहम्मद गंज पुल से तहसील मुख्यालय अमरिया के लिए प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना-जाना रहता है। जब से सड़क कटी है तब से दर्जनों ग्राम पंचायतों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। संवाद


बर्रामऊ पुलिया के कटने से हजारों राहगीर परेशान
बरखेड़ा। क्षेत्र के बर्रामऊ मार्ग पर बाढ़ के समय पुलिया कट गई थी। विभाग की ओर से वैकल्पित रास्ता तैयार किया गया था। पिछले दिनों आई बारिश के बाद जलभराव होने से वैकल्पिक रास्ता डूब गया। इससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव के हजारों लोगों को परेशानी के बीच गुजरना पड़ रहा है। पैदल एवं साइकिल सवार राहगीर पानी के बीच से निकलने पर मजबूर हैं। विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में रोष भी है। संवाद



पुलिया व सड़क टूटी होने से आवागमन प्रभावित

बीसलपुर। गांव भैसटा जलालपुर के पास से गुजरने वाला पक्का मार्ग बरसात में टूट गया। इसी के साथ वहां की पुलिया भी ध्वस्त हो गई। इस वजह से उधर का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुजरने वाले लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यह स्थिति बनी हुई है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि बरसात के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद

बीसलपुर के गांव भैसटा के पास बाढ़ से कटी पुलिया। स्रोत पूर्व प्रधान

बीसलपुर के गांव भैसटा के पास बाढ़ से कटी पुलिया। स्रोत पूर्व प्रधान- फोटो : सपा

बीसलपुर के गांव भैसटा के पास बाढ़ से कटी पुलिया। स्रोत पूर्व प्रधान

बीसलपुर के गांव भैसटा के पास बाढ़ से कटी पुलिया। स्रोत पूर्व प्रधान- फोटो : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed