फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The crocodile caught the leg of a villager who was fishing

मछली पकड़ रहे ग्रामीण का मगरमच्छ ने पैर दबोचा

Wed, 29 Jun 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
The crocodile caught the leg of a villager who was fishing
अमरिया। खेत में बने छोटे से तालाब में मछली पकड़ रहे ग्रामीण को उस समय जान के लाले पड़ गए जब मगरमच्छ ने उसका पैर दबोच लिया। वह चीखा तो उसके साथी दौड़ पड़े। मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कटमटी गांव निवासी रमेश के खेत में हररायपुर निवासी ग्रामीण प्रमोद कुमार मंगलवार को सुबह नौ बजे मछली पकड़ रहा था। मछली का जाल डाला गया। मछली तो मिलीं लेकिन साथ मगरमच्छ भी आ गया। मगरमच्छ ने उसका पैर दबोच लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर अप्सरा नही बह रही है और नाले के जरिए खेतों तक मगरमच्छ पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

अप्सरा नदी में सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं। इसी से निकला एक मगरमच्छ खेत में बने तालाब में पहुंच गया। किसी तरह साथियों ने प्रमोद का पैर मगरमच्छ से छुड़ाया और उसे लेकर लोग अमरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर भागता है मगरमच्छ - वन दरोगा शैलेंद्र कुमार और सोनी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ गंदे पानी में रहता है। आमतौर पर शोर-शराबा होने पर भागता है। इसलिए अगर कहीं मगरमच्छ हो तो शोर मचाएं। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ गोबर खाने का ज्यादा शौकीन होता है। इसलिए यह नदी नालों से गांव की ओर भागता है।

जख्मी ग्रामीण को आर्थिक मदद दिए जाने के बारे में मेडिकल रिपोर्ट को आधार माना जाता है। डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट लेकर आख्या उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed