{"_id":"68acb6f670eff1336b0a4f4f","slug":"the-contract-driver-created-a-ruckus-by-getting-half-naked-in-a-moving-bus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142570-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संविदा चालक ने चलती बस में अर्धनग्न होकर किया जमकर हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संविदा चालक ने चलती बस में अर्धनग्न होकर किया जमकर हुड़दंग
Tue, 26 Aug 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस में अर्धनग्न अवस्था में हंगामा करता संविदा बस चालक। स्रोत वीडियो ग्रैब।
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो के एक संविदा चालक ने चलती बस में अर्धनग्न होकर जमकर हुड़दंग किया। बस में सवार यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, फजीहत के बाद भी अफसर चालक को बचाते नजर आ रहे हैं।
रोडवेज डिपो के अफसरों की लापरवाही से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एआरएम की कार से पहुंचे कुछ लोगों ने नशे की हालत में चेकिंग के नाम पर अन्य डिपो की बसों के चालक-परिचालकों से अभद्रता की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अफसरों ने कुछ एक लोगों पर कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
अब एक बार फिर से चालक के अर्धनग्न हालत में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि डिपो की एक बस बीसलपुर होकर बिलसंडा और वहां से वापसी में बरेली होकर दिल्ली के लिए रवाना होती है। इस दौरान पीलीभीत डिपो का ही एक संविदा चालक बस में बैठता है। बस में स्टाफ के अलावा यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
देखते ही देखते संविदा चालक सीट से उठकर गैलरी में पहुंचता है और शर्ट उतारकर अर्धनग्न हो जाता है। गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगता है। बस में बैठे यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तो उनसे झगड़ने लगा। इसी बीच एक यात्री ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
फजीहत के बाद भी चालक को बचाते दिखे अफसर
वीडियो वायरल होने के बाद भी अफसर चालक को बचाते हुए दिखाई दिए। अफसरों का दावा है कि चालक ड्यूटी ऑफ कर अपने घर जा रहा था। बस में यात्री मौजूद नहीं थे। वायरल वीडियो के बारे में मौन बने हैं।
-- -- -- -- --
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। चालक को गाड़ी न दिए जाने के निर्देश जारी करते हुए उसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम