फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The construction of the new bridge on Hardoi Branch Canal gained momentum

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 05:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
The construction of the new bridge on Hardoi Branch Canal gained momentum
बड़ी नहर पर चल रहा कार्य ।संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे पर निर्माणाधीन हरदोई ब्रांच नहर पुल पर काम ने तेजी पकड़ ली है। आधे पुल तक गर्डर रखे जा चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि अक्तूबर तक काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बना पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसके स्थान पर नए पुल की मंजूरी वर्ष 2022 में मिली थी। नए पुल निर्माण के लिए शासन से 27.41 करोड़ का बजट पास किया। 74.8 मीटर लंबा पुल बनना है। पुल के दोनों ओर 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुल का ढांचा तैयार करने के बाद जून के पहले सप्ताह में उड़ीसा से गर्डर भी आ गए। इसके बाद उनको जोड़ने का काम शुरू किया गया। गर्डर जोड़ने के बाद उनको रखा जाना था। जुलाई में बारिश और बाढ़ के कारण काम को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अन्य कार्यों को किया जा रहा था। अब मौसम सामान्य होने के बाद नए पुल निर्माण के लिए गर्डर रखने का काम तेज कर दिया गया है। मौजूदा समय में एक ओर से आधी नहर तक गर्डर को रखा जा चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर टीके बनर्जी ने बताया कि काम को तेज गति से किया जा रहा है। संभावना है कि अक्तूबर तक पुल तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed