फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The color of the face of the flying giant with the results

परिणामों आने के साथ उड़ती गई दिग्गजों के चेहरे की रंगत

Sat, 11 Mar 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Mar 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
The color of the face of the flying giant with the results
परिणामों आने के साथ उड़ती गई दिग्गजों के चेहरे की रंगत
 मतगणना के दौरान शनिवार को दिग्गजों और समर्थकों के चेहरे की रंगत परिणाम आने के साथ बदलती रही। चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो मोधी की आंधी आती देख गैर भाजपाई दिग्गज एक-एक करके खिसकते गए। वहीं जीत की ओर बढ़ रहे भाजपा खेमे के प्रत्याशियों की चहलकदमी पर हर पल लोगों की नजर रही। चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते देख कई अफसर भाजपा प्रत्याशियों के गले मिलकर बधाई देते देखे गए। मतगणना स्थल पर शनिवार को जैसे-जैसे राउंडवार परिणाम आते गए, पांडाल में मौजूद दिग्गजों की सूरतों का रंग बदलता गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद व हेमराज वर्मा सुबह सवेरे ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए। शुरूआत के एक-दो राउंड में कांटे की टक्कर तक सब कुछ ठीक ठाक दिखा, लेकिन उसके बाद आए परिणाम की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के चेहरे की रंगत बदलती गई। उन्होंने अधिकांश वक्त मीडिया सेंटर में टीवी देखकर बिताया। जबकि मंत्री हेमराज वर्मा मतगणना पांडाल में जमे रहे। वह बीच-बीच में बाहर जाकर समर्थकों से बात करते देखे गए। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रत्याशी यूसुफ मलिक करीब नौ बजे कुछ समर्थकों के साथ मंडी परिसर से बाहर समय बिताते देखे गए। अधिकांश सीटों पर भाजपा की बढ़त होती देख कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, उसके बाद मंत्री हेमराज वर्मा, बरखेड़ा सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार, रालोद प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद करीब 11 बजे के आसपास एक-एक कर मतगणना स्थल से खिसक लिए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों पर रही सभी की नजरें
मतगणना स्थल पर लोगों की नजरें सर्वाधिक भाजपा प्रत्याशियों की चहलकदमी पर रही। राउंडवार बढ़त से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार अपना पांडाल छोड़कर दूसरी विधानसभाओं का हाल जानने को इधर-उधर जाते देखे गए। बरखेड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशनलाल राजपूत की सर्वाधिक चर्चा रही। पहली बार राजनीति में कदम रखने वाले राजपूत की बढ़त देख अधिकांश लोग उनकी एक झलक देखने को उनके पांडाल के आसपास घूमते देखे गए। वहीं पूरनपुर विधानसभा के प्रत्याशी बाबूराम पासवान भी समर्थकों के साथ हंसी ठिठोली करते देखे गए। बीसलपुर सीट से प्रत्याशी रामसरन वर्मा मतगणना स्थल तक नहीं पहुंचे। उन्होंने जीतने के बाद ही मतगणना स्थल में कदम रखा।
विज्ञापन

अंत तक जमे रहे फूलबाबू और दिव्या गंगवार
बीसलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्वमंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू व बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार मतगणना के अंत तक पंडाल में जमे रहे। दोनों ही प्रत्याशी मतगणना पर पल-पल नजर रखे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने गले मिलकर दी बधाई
मतगणना स्थल पर सरकारी अमला भी रंगत बदलते देखा गया। भाजपा के पक्ष में परिणाम जाता देख कई अधिकारी व कर्मचारी भाजपा प्रत्याशियों की आवभगत में जुट गए। एक पुलिस अफसर ने भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार के गले मिलकर बधाई दी, वहीं एक प्रशासनिक अफसर भी उन्हें बधाई देने के बाद परिणाम के हालातों पर काफी देर तक चर्चा करते देखे गए।

विरोधियों को झेलने पड़े मोदी जिंदाबाद के नारे
प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के मतगणना स्थल पर आने जाने के लिए मंडी समिति परिसर के पिछले गेट से व्यवस्था की गई थी। करीब 11 बजे के आसपास अपनी हार होती देख अधिकांश प्रत्याशी व उनके समर्थक खिसकने लगे, लेकिन इन सभी को पिछले गेट पर खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों की फजीहत झेलनी पड़ी। गैर भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों को गेट पर देख वहां मौजूद भाजपा समर्थक मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गुलाल उड़ाते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed