{"_id":"673b2fb93d52a14452042b63","slug":"the-cold-wind-bothered-me-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125788-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्द हवा ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्द हवा ने किया परेशान
विज्ञापन
पीलीभीत में सोमवार को रही धूप हल्की।संवाद
पीलीभीत। जिले में सोमवार सुबह कोहरा तो जल्दी छंट गया, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। सुबह के समय बाइक और अन्य वाहनों से निकले लोगों को जैकेट, स्वेटर पहनना पड़ा। दिन में हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी।
तराई में कोहरा और सर्द हवा की वजह से दिन-प्रतिदिन तापमान कम हो रहा है। मौसम में सर्दी का इजाफा हुआ तो लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए। सुबह आठ बजे तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद धूप खिली, लेकिन लोगों को सर्द हवा परेशान करती रही।
दिन में भी लोग ऊनी कपड़े पहनकर बाइक चलाते दिखे। बच्चों ने पार्कों में मस्ती की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बताया कि कोहरा रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद हैं। तापमान गिरने से सर्दी बढ़ी है।