{"_id":"618962ea59aef451202c50cd","slug":"the-coil-of-a-woman-returning-home-with-her-husband-was-looted-pilibhit-news-bly4654807169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ घर लौट रही महिला का कुंडल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ घर लौट रही महिला का कुंडल लूटा
विज्ञापन
पूरनपुर। पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला का कुंडल बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार दंपती ने शोर-शराबा पर बदमाशों का पीछा किया। मगर वे भाग गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
घटना रविवार की है। गांव लाह निवासी रामपाल ने बताया कि भैयादूज पर पत्नी शांति देवी को ससुराल लेकर गए थे। रविवार को पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र दिनेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप एक राइस मिल से करीब 20 मीटर आगे बढ़ ही पाए थे। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने चलती बाइक से पत्नी के दाहिने कान का कुंडल लूट लिया और नगर की ओर बाइक से भागे। शोर-शराबा कर बाइक सवार बदमाशों का बाइक से पीछा किया। मगर बाइक सवार असम हाईवे पर खमरिया तिराहा से गांव खमरिया की ओर मुड़कर भाग गए। घटना की सूचना खमरिया के समीप खड़ी मिली पुलिस से की। कोतवाली भी घटना की सूचना देने को आए। सोमवार को रामपाल ने पत्नी शांती देवी के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल रामसवेक ने बताया कि कुंडल लूट की घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।