फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Chief Minister may visit the Bengali families who have been given land ownership rights.

Pilibhit News: जमीन का मालिकाना हक पाए बंगाली परिवारों से मिलने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister may visit the Bengali families who have been given land ownership rights.
इसी माह लग सकता है कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिले में 1466 बंगाली परिवारों को मिला है जमीन पर भूमिधरी अधिकार
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में बसाए गए पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापित परिवारों को करीब 50 वर्ष बाद जमीन पर मालिकाना हक मिला है। जिले में करीब 1466 बंगाली परिवारों को इसका लाभ मिला है। इन परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह जिले में आ सकते हैं। मुख्यमंत्री इन परिवारों के मुखिया को जमीन का भूमिधरी अधिकार भी प्रदान करेंगे। प्रशासन ने अंदरखाने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिले में शारदा डैम की तलहटी, न्यूरिया, अमरिया और अन्य क्षेत्रों में बंगाली आबादी बसी है। पूर्वी पाकिस्तान के इन परिवारों को बांग्लादेश विभाजन के समय जिले में बसाया गया था। उस समय रहने और खेती के लिए जमीन तो दी गई, लेकिन जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिला था। बंगाली परिवार लंबे समय से भूमिधरी अधिकार की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों लखनऊ में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में जिले के 1466 विस्थापित परिवारों को भूमिधरी अधिकार के देने का हरी झंडी मिली है। इसमें बताया गया था कि बंगाली परिवारों समेत वर्ष 1964 से 1971 के बीच बांग्लादेश विभाजन के समय पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापित परिवार पीलीभीत समेत प्रदेश के कई जिलों में आ गए थे। जिले के करीब चार हजार परिवारों को भूमिधरी अधिकार मिलना है।
विज्ञापन


भूमिधरी अधिकार मिलने वाले इन परिवारों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री इसी माह जिले का दौरा कर सकते हैं। लखनऊ से इसी क्रम में जिले की संभावित बंगाली आबादी व अन्य विवरण मांगा गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूरिया क्षेत्र में कार्यक्रम हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed